अमेरिका : बच्चे के जन्मदिन की पार्टी में हुई गोलीबारी, 9 मासूम हुए घायल

By: Ankur Tue, 20 Apr 2021 5:46:07

अमेरिका : बच्चे के जन्मदिन की पार्टी में हुई गोलीबारी, 9 मासूम हुए घायल

अमेरिका के लुइसियाना में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां 12 साल के एक बच्चे की जन्मदिन पार्टी में गोलियां चल गई जिसकी वजह से 9 मासूम घायल हो गए। इस घटना में नौ बच्चे घायल हो गए। इनमें से सात बच्चों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दो बच्चे अभी अस्पताल में भर्ती हैं। ये वारदात लुइसियाना में सप्ताहांत पर हुई है जब पहले से ही यहां गोलीबारी की लगातार घटनाएं हो रही हैं। सेंट जॉन के शेरिफ माइक ट्रेग्रे ने कहा कि युवाओं के दो समूह में झगड़ा हो गया जो बाद में गोलीबारी में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाईं।

पीड़ितों में 17 साल का एक लड़का भी शामिल है जिसके हाथ में गोली लगी है। 16 साल के लड़के की पसली में गोली लगी जबकि 15 साल के लड़के की पैर में जख्म आया है। 12 साल के लड़के के दोनों पैरों पर गोली लगी है। 16 साल के लड़के के पेट में गोली लगी है जबकि 14 साल का एक लड़के के सिर जख्मी हुआ है और ये दोनों अभी अस्पताल में हैं।

ये भी पढ़े :

# इस देश में जारी हुए मास्क ना पहनने के आदेश, कोरोना का खतरा हुए कम

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com